ग्राफ़ेस्ट 2026 की दूसरी शाम में छाया म्यूजिक का जादू, Ravetek और ब्रोकोड ने जमाया रंग

हल्द्वानी – ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी (GEHU), हल्द्वानी परिसर में आयोजित ‘ग्राफ़ेस्ट 2026’ के दूसरे दिन युवाओं के उत्साह और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शाम पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक और हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस के नाम रही, जहां प्रसिद्ध डीजे Ravetek और ब्रोकोड ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को जोशीला बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण डीजे Ravetek रहे, जिन्होंने मंच संभालते ही अपने सिग्नेचर बीट्स और दमदार म्यूजिक से पूरे परिसर को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके परफॉर्मेंस के दौरान आकर्षक लाइटिंग और विजुअल इफेक्ट्स ने माहौल को और भी भव्य बना दिया, जिससे छात्र देर रात तक संगीत की धुनों पर थिरकते नजर आए।
वहीं, ब्रोकोड ने भी अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। उन्होंने बॉलीवुड और ईडीएम के फ्यूजन के साथ युवाओं में खासा उत्साह भर दिया, जिससे पूरा कैंपस जोश और उमंग से सराबोर हो गया।
उल्लेखनीय है कि महोत्सव के पहले दिन प्रसिद्ध गायिका जैस्मिन सैंडलस ने अपनी सुरीली आवाज़ से छात्रों का दिल जीता था। ग्राफ़ेस्ट 2026 लगातार युवाओं के लिए मनोरंजन और प्रतिभा प्रदर्शन का प्रमुख मंच बनता जा रहा है।





