उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-बनभूलपुरा पुलिस ने 12 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने एक युवक को 12 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 11 नवंबर 2026 को शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान आंवला गेट प्रतीक्षालय के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आफताब पुत्र इश्तेकार, निवासी लाइन नंबर-18, वार्ड नंबर-25, बनभूलपुरा, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से छह Buprenorphine Hydrochloride Injection IP 2 ML तथा छह Avil (Pheniramine Maleate) Injection बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से कुल 12 इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 192/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम में शामिल रहे: वरिष्ठ उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद यासीन और कांस्टेबल महबूब अली।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles