हल्द्वानी

हल्द्वानी। होली पर सख्त परिवहन विभाग द्वारा  रात्रि चेकिंग, 8 चालान और 1 वाहन सीज…

Ad

हल्द्वानी।होली के अवसर पर शुक्रवार रात 7 बजे से 12 बजे तक परिवहन विभाग द्वारा विशेष रात्रि चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 8 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 1 वाहन को सीज किया गया।
चेकिंग के दौरान शीशमहल क्षेत्र में 3 बसें खड़ी पाई गईं, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

इसी बीच रात लगभग 10 बजे सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने एक निजी वाहन चालक ने दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी। मौके पर जब संबंधित व्यक्ति को रोका गया तो वह सहयोग करने के बजाय कथित तौर पर अपने एक महकमे में अधिकारी होने का रौब दिखाने लगा और जांच में बाधा डालने की कोशिश की।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। इसके बाद चालक को अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि होने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत चालान किया गया।
आरटीओ जितेंद्र सिंह ने वाहन को सीज करते हुए संबंधित व्यक्ति को कोतवाली हल्द्वानी में निरुद्ध कर दिया। आरटीओ जितेंद्र सिंह ने साफ किया है कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles