उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-काठगोदाम में नाबालिग से दुष्कर्म मामला: दो आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – काठगोदाम क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।

आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार 24 फरवरी की देर शाम काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी घर से सामान लेने दुकान पर गई थी।

इसी दौरान पास में किराए पर रहने वाले दो युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर कार में बैठा लिया और हैड़ाखान रोड की ओर ले गए। आरोप है कि जंगल किनारे खड़ी कार में दोनों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी किशोरी को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए।

पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद उसकी मां ने तत्काल कोतवाली काठगोदाम में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और सभी आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात से पहले किशोरी को जबरन शराब पिलाई थी।

दोनों आरोपी मूल रूप से अल्मोड़ा जनपद के दनिया क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं और किशोरी के घर के पास किराए पर रह रहे थे। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles