उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-संविधान और लोकतंत्र पर चर्चा के साथ 77वें गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भगवती बिष्ट का स्वागत

Ad

हल्द्वानी – 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हल्द्वानी के वार्ड संख्या-56 स्थित देवभूमि अकैडमी पहुँचकर विद्यालय परिवार से आत्मीय भेंट की और उन्हें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्या, हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश, नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राहुल छिम्मवाल तथा हल्द्वानी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने विद्यालय की पार्षद आदरणीय श्रीमती भगवती बिष्ट से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच सकारात्मक चर्चा और विचार-विमर्श हुआ। संवाद में संविधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र की मजबूती और जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया।

गौरतलब है कि विगत कुछ समय पूर्व कुछ कारणों से श्रीमती भगवती बिष्ट ने कांग्रेस पार्टी से दूरी बनाई थी। किंतु इस संयुक्त बैठक और विश्वासपूर्ण चर्चा के पश्चात उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी आस्था को पुनः व्यक्त करते हुए संगठन के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

कांग्रेस परिवार ने श्रीमती भगवती बिष्ट का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और जनसेवा की भावना से संगठन को भविष्य में नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर श्री सतीश नैनवाल, किरण माहरा, कृष्णा नेगी, मंजू पाण्डेय, भोला दत्त भट्ट, रेणु तोमर, गोविंद बिष्ट, मुन्नी जोशी, हेमा पांडेय, गीता, पुष्पा नेगी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ad

Related Articles