उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-पत्रकार दीपक अधिकारी से मारपीट मामला — मुखानी पुलिस ने दिखाई फुर्ती, दोनों आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी बोले — जिले में अराजकता बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई!

पत्रकार पर हमला करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, स्टील रॉड बरामद

नैनीताल/हल्द्वानी – पत्रकार दीपक चंद अधिकारी और उनके साथी के साथ मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को मुखानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 11 नवम्बर 2025 की है, जब पत्रकार दीपक अधिकारी पुत्र हीरा बल्लभ अधिकारी निवासी हिम्मतपुर तल्ला वार्ड नंबर 41 मुखानी, हल्द्वानी ने थाना मुखानी में तहरीर दी कि ऊंचापुल चौराहे के पास अजीत चौहान और अनिल चौहान ने उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में एफ.आई.आर नंबर 244/25 धारा 109/115/118(2)/351(3)/352 बी.एन.एस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार को सौंपी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन, एसपी सिटी मनोज कत्याल एवं सीओ हल्द्वानी नितिन लोहानी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है —

1️⃣ अनिल चौहान पुत्र स्व. फूलचंद चौहान, निवासी आदर्श नगर खाटू श्याम मंदिर, मुखानी, नैनीताल (उम्र 32 वर्ष)

2️⃣ अजीत चौहान पुत्र स्व. फूलचंद चौहान, निवासी आदर्श नगर खाटू श्याम मंदिर, मुखानी, नैनीताल (उम्र 30 वर्ष)

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त स्टील रॉड भी बरामद की है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार

2. उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद्र

3. कांस्टेबल धीरज सुगड़ा

4. कांस्टेबल पूरन सिंह

एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश

“जिले में किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पत्रकारों या आम नागरिकों पर हमला करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles