उत्तराखण्डनैनीताल

Haldwani:-काठगोदाम पुलिस ने हरियाणा के तस्कर को 1.404 किग्रा चरस के साथ किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025’ के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस ने 6 मार्च 2025 को एक हरियाणा निवासी तस्कर को 1.404 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, प्रकाश चन्द्र, और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष काठगोदाम, दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हैड़ाखान चौकी गेट पर चेकिंग के दौरान अनिल कुमार (48 वर्ष), पुत्र तारा चंद्र, निवासी देहरा, समालखा, पानीपत, हरियाणा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 26/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम

थानाध्यक्ष काठगोदाम, दीपक सिंह बिष्ट; उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा, प्रभारी चौकी हैड़ाखान; कांस्टेबल अमर सिंह; और कांस्टेबल दया किशोर शामिल थे।

नैनीताल पुलिस का यह अभियान युवाओं को नशे से मुक्त करने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles