उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नगर निगम चुनाव: जनादेश का सम्मान, कांग्रेस का संघर्ष जारी – सुमित हृदयेश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। नगर निगम चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पार्टी जनता के जनादेश का पूर्ण सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को जो जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उसे उन्होंने पूरी निष्ठा और लगन से निभाया।

सुमित हृदयेश ने इस हार को एक राजनीतिक हार मात्र बताया और कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के संघर्ष को कमजोर नहीं करेगी। उन्होंने कहा, “ललित जोशी और कांग्रेस पार्टी ने हर क्षेत्र और हर व्यक्ति से जुड़ने का प्रयास किया। यह हार हमें और मजबूती से आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के अधिकारों और विकास के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। “हम सभी एकजुट होकर जनता के लिए कार्य करते रहेंगे और सफलता की ओर बढ़ेंगे,” उन्होंने कहा।

कांग्रेस पार्टी ने इस चुनाव में भले ही जीत दर्ज न की हो, लेकिन सुमित हृदयेश ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी जनता के भरोसे को फिर से मजबूत करेगी और निरंतर विकास के लिए काम करतीरहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles