उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-नशामुक्त जनपद की दिशा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 463 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Ad

SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर बनभूलपुरा पुलिस की सफलता, स्कूटी सीज

नैनीताल/हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत नैनीताल पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 463 ग्राम अवैध चरस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

दिनांक 01 फरवरी 2026 को गौला बाईपास रोड, आंवला चौकी के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 04 AS 1675 (स्कूटी) पर सवार दो व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 463 ग्राम नाजायज चरस बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चरस तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया।

इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 22/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

भूपेश चंद्र पुत्र गिरीश चंद्र, निवासी ग्राम लाथी, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर, उम्र 28 वर्ष

दिनेश चंद्र पुत्र ख्याली दत्त पाठक, निवासी ग्राम लाथी, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर, उम्र 38 वर्ष

बरामदगी:

कुल 463 ग्राम नाजायज चरस

पुलिस टीम:

उप निरीक्षक जगवीर सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मण राम, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल मो. यासीन

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Ad

Related Articles