उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:- सरकारी ज़मीन पर कब्जा और बिजली चोरी का मामला उजागर, निर्माण ध्वस्त

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी। शनि बाजार क्षेत्र में अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, नगर आयुक्त ऋचा सिंह और एसडीएम राहुल शाह के नेतृत्व में सरकारी भूमि पर बने टिन शेड निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित व्यक्ति बिना अनुमति सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर रहा था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि निर्माण कार्य के दौरान ट्रांसफार्मर से सीधे बिजली चोरी कर मशीनों का उपयोग किया जा रहा था। इस पर बिजली विभाग को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने बताया कि शनि बाजार क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य प्रस्तावित है, जिसके लिए राजस्व विभाग पहले ही नाप-जोख पूरी कर चुका है। अधिकारियों ने साफ किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles