उत्तराखण्डकालढूंगीज़रा हटके

150 सीसीटीवी खंगाल कालाढूंगी पुलिस ने दबोचा बाइक चोर, चोरी की स्प्लेंडर बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

कालाढूंगी। नैनीताल पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के चलते आरोपी को घटना के कुछ ही समय बाद पकड़ लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में थाना कालाढूंगी पुलिस ने मामले का सफल खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार, 1 जून 2026 को अनिल कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी पहाड़पुर नगदपुरी बरहैनी, बाजपुर जनपद ऊधम सिंह नगर ने थाना कालाढूंगी में तहरीर देकर बताया कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK06BA-2984 स्प्लेंडर अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर थाना कालाढूंगी में एफआईआर संख्या 66/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और पतारसी-सुरागरसी के माध्यम से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए।

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कुलविन्दर सिंह पुत्र पहलवान सिंह निवासी गुलरभोज, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 19 वर्ष को मोटेश्वर महादेव मंदिर मोड़, बाजपुर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल UK06BA-2984 स्प्लेंडर भी बरामद कर ली गई।

बरामदगी

मोटरसाइकिल संख्या UK06BA-2984 स्प्लेंडर

गिरफ्तार आरोपी

कुलविन्दर सिंह पुत्र पहलवान सिंह निवासी गुलरभोज, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी

उप निरीक्षक जयपाल सिंह

कांस्टेबल किशन नाथ

कांस्टेबल अमनदीप सिंह

कांस्टेबल मिथुन कुमार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles