उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

लालकुआँ/देहरादून:-राजस्व ग्राम बिंदुखत्ता के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

Ad

लालकुआँ/देहरादून – राजस्व ग्राम बिंदुखत्ता से जुड़े महत्वपूर्ण जनहित मुद्दों को लेकर समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात राजस्व ग्राम बिंदुखत्ता समिति के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।

भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष बिंदुखत्ता क्षेत्र से संबंधित विभिन्न राजस्व और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को रखा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार जनहित से जुड़े मामलों पर सकारात्मक और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाएगी तथा समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदुखत्ता नवीन सिंह पपोला, वन अधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा बिंदुखत्ता भरत नेगी,

मंडल महामंत्री भाजपा बिंदुखत्ता पूरन बोरा, पूर्व सैनिक कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक कैप्टन दलवीर सिंह कफोला, पूर्व सैनिक चंचल सिंह कोरंगा, वन अधिकार समिति के सचिव भुवन भट्ट, श्याम सिंह रावत एवं प्रमोद कलोनी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनहित और क्षेत्रीय विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा आम जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

Ad

Related Articles