उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

Lalkuan:-बेतरतीब कट बना काल: ऑटो-कार भिड़ंत में महिला की मौत, एक ही परिवार के 8 लोग घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

लालकुआं – राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईओसी डिपो के सामने बने अव्यवस्थित कट ने एक बार फिर जानलेवा रूप ले लिया। शनिवार प्रातः हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहा एक ऑटो चौराहे पर स्थित कट पार कर रही नेक्सॉन कार से टकरा गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा, हल्द्वानी के लाइन नंबर-10 आजाद नगर निवासी शोएब अपने भाई शाहरुख व अन्य परिजनों के साथ ऑटो संख्या यूके04टीबी-2641 से लालकुआं की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान आईओसी डिपो के सामने हाईवे पर बने कट को पार कर रही नेक्सॉन कार संख्या यूके04 एएन-4247 से ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे के समय ऑटो में चार बच्चों सहित कुल नौ लोग सवार थे। दुर्घटना में गफूर बस्ती निवासी रोजी (28) पत्नी शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं शाहरुख (35) पुत्र रफीक, उनके बच्चे अरहान (10), अर्श (8), उजैर (4) व मन्नत (4 माह), ऑटो चालक शोएब का पुत्र रफीक, मुकद्दस (45) तथा मेहरू बी अंसारी (14) गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी के अस्पताल भिजवाया गया।

स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अव्यवस्थित कटों को इस तरह की दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बताते हुए प्रशासन से इन्हें शीघ्र व्यवस्थित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसों को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles