उत्तराखण्डकाशीपुरक्राइम

नैनीताल पुलिस की सख्ती जारी: अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा, अलग-अलग जगहों से दो आरोपी दबोचे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

कालाढूंगी – जनपद नैनीताल में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कालाढूंगी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमीत पांडे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित टीमों ने यह कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई के तहत पुलिस टीम ने गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम कनकपुर बैलपड़ाव क्षेत्र से सतनाम सिंह (19 वर्ष) पुत्र गोपाल सिंह, निवासी टांडा मिशन, बाजपुर (उधम सिंह नगर) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस संबंध में कोतवाली कालाढूंगी में एफआईआर संख्या 33/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने वन चौकी के पास बैलपड़ाव क्षेत्र से जसवंत सिंह (45 वर्ष) पुत्र मक्खन सिंह, निवासी ग्राम इटब्बा, बाजपुर (उधम सिंह नगर) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 34/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

दोनों मामलों में पुलिस टीमों में उपनिरीक्षक और कांस्टेबल स्तर के जवान शामिल रहे, जिन्होंने मुस्तैदी से कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस का संदेश:

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles