उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

नैनीताल पुलिस का सख़्त एक्शन : मुखानी-रामनगर में 430 का सत्यापन, 230 पर 2.27 लाख का जुर्माना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस ने मुखानी और रामनगर क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सत्यापन अभियान चलाया, जिसमें कुल 430 लोगों का सत्यापन किया गया और अनियमितता/सत्यापन न पाए जाने पर 230 लोगों के विरुद्ध 2.27 लाख रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। मुखानी क्षेत्र में सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के नेतृत्व में 180 लोगों का सत्यापन हुआ, जिसमें 102 व्यक्तियों पर ₹25,500 का जुर्माना और 3 भवन स्वामी व दुकानदारों पर कोर्ट चालान कर ₹30,000 की कार्यवाही की गई, जबकि रामनगर क्षेत्र में सीओ श्री सुमित पांडे के नेतृत्व में 250 लोगों का सत्यापन कर 111 व्यक्तियों पर ₹31,500 का जुर्माना और 14 भवन स्वामी/दुकानदारों पर कोर्ट चालान कर ₹1,40,000 की कार्यवाही की गई। पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि किरायेदारों, घरेलू सहायकों, कामगारों और बाहरी व्यक्तियों का समय पर सत्यापन कराएं और अपराध मुक्त व सुरक्षित समाज बनाने में सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles