उत्तरप्रदेशउत्तराखण्ड

NEWS DESK:- उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.पं.नारायण दत्त तिवारी के छोटे भाई रमेश तिवारी का निधन,कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बलुटिया ने दी श्रद्धांजलि..

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.पं.नारायण दत्त तिवारी जी के छोटे भाई बनारस विश्व विद्यालय के पूर्व प्रोफेसर रमेश तिवारी का लगभग 94 वर्ष की आयु में आज दोपहर संजय गांधी पी.जी.आई.अस्पताल लखनऊ में निधन हो गया है। वे दो तीन माह से काफी अस्वस्थ चल रहे थे और उपचाराधीन थे। उनके निधन के वक्त उनके पुत्र मनीशी तिवारी , पत्नी  उमा तिवारी , चचेरे भाई  दुर्गादत्त तिवारी ,भतीजे भुवन चन्द्र तिवारी आदि परिजन मौजूद थे। उनके निधन का शोक समाचार मिलते ही उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के उनके सभी शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। वही कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश प्रवक्त दीपक बलुटिया ने गहरा दुःख व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी आपको बता दे की अधिकतर लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास महानगर-लखनऊ के लिए रवाना हो गए। कांग्रेस सेवादल संगठन, समस्त कांग्रेस जनों, बिशेकर गांधीवादी विचारक समाज सेवियों, बुद्धिजीवियों सहित तमाम लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे स्वस्थ समाज के लिए बड़ी क्षति बताया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles