उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-55 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने एक व्यक्ति को 55 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 25 सितंबर को एस मोड़, गैस गोदाम रोड के पास चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें 55 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी की पहचान सूरज सिंह धपोला (40), पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र सिंह धपोला, निवासी गैस गोदाम रोड, रिया पैलेस के पास, मुखानी, हल्द्वानी के रूप में की है। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना मुखानी में मु0अ0सं0 158/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बरामदगी

– 55 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब

पुलिस टीम

– कांस्टेबल रविंद्र खाती

– कांस्टेबल दिगम्बर ज्याला

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles