उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

चलती बस में सिलसिलेवार चोरियों का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,चोरी हुए आभूषण बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – नैनीताल पुलिस ने चलती बसों में यात्रियों के बैग काटकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। विशेष अभियान के तहत तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के जेवरात बरामद किए गए। मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामला तब प्रकाश में आया जब महिला कांस्टेबल सोनिया ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई कि रोडवेज बस में यात्रा करते समय अज्ञात चोरों ने उनके ट्रॉली बैग से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद एसएसपी नैनीताल ने मामले को गंभीरता से लिया और एक टीम गठित की। पुलिस ने सटीक कार्रवाई करते हुए पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा और अब तीन और आरोपियों को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सईद खान, इसरत अली उर्फ ​​बड्डा और यामीन उर्फ ​​भुल्लड़ शामिल हैं। ये सभी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमके और चेन समेत सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि ये आरोपी पहले भी हल्द्वानी, मुखानी और कालाढूंगी थाना क्षेत्रों में इसी तरह की वारदातें कर चुके हैं। इससे पहले इस गिरोह के सदस्यों ने रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन और बस यात्रियों को भी अपना निशाना बनाया था। पुलिस टीम ने गिरोह के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की भूमिका रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles