उत्तराखण्डक्राइमरुद्रपुर

Rudrapur:-रम्पुरा में दबंगों का तांडव:-युवती से छेड़छाड़ के बाद घर पर पथराव, दो भाई गंभीर घायल

Ad

रम्पुरा में दबंगों का तांडवः युवती से बदसलूकी के बाद घर पर पथराव

रुद्रपुर – रम्पुरा क्षेत्र में दबंगों ने मर्यादाओं की सीमा लांघते हुए पहले एक युवती से सरेराह बदसलूकी की और जब परिजनों ने इसकी शिकायत की, तो आरोपियों ने रात के अंधेरे में घर पर ईंटों और शराब की बोतलों से हमला बोल दिया। इस जानलेवा हमले में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। रम्पुरा वार्ड संख्या-22 निवासी प्रताप पुत्र लालता प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 जनवरी को उसकी बहन राखी मोहल्ले में किराने का सामान लेने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के ही रहने वाले सूरज और अरुण ने उसके साथ रास्ते में बदतमीजी की। किसी तरह जान बचाकर युवती घर पहुंची। जब प्रताप इसकी शिकायत लेकर आरोपियों के घर गया, तो वहां उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

विवाद टालने के लिए प्रताप अपनी बहन को लेकर घर लौट आया। घटना ने उस वक्त खौफनाक मोड़ ले लिया जब 22 जनवरी की रात करीब 9ः30 बजे सूरज, अरुण, विकास, पम्मा, दीपक उर्फ कतली और बद्री ने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर प्रताप के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने घर पर ताबड़तोड़ ईंटें और शराब की बोतलें बरसानी शुरू कर दीं। इस पथराव में प्रताप और उसके छोटे भाई के सिर पर गंभीर चोटें आईं। हमले में प्रताप के सिर की हîóी टूट गई है और वह वर्तमान में गौतम अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं उसके छोटे भाई के सिर में सात टांके आए हैं।

पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपियों से उन्हें जान-माल का खतरा बना हुआ है। रम्पुरा चौकी पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने और जानलेवा हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Ad

Related Articles