उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य विभाग का सघन चेकिंग अभियान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने त्योहारों के मद्देनजर जिले से बाहर से आने वाले मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की हैं।

संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण और प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ने जिला खाद्य अधिकारी अजब सिंह रावत से कहा कि हल्द्वानी ही नहीं बल्कि पूरे पहाड़ के क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति जिले के बाहरी क्षेत्रों से की जाती हैं।

नकली और मिलावटी सामानों की वजह से आम जन के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ होता हैं। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और व्यापार मंडल हमेशा से ही इन मिलावटी सामान बेचने वालों के पक्षधर नहीं रहा हैं।

अतः प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने खाद्य विभाग और जिला प्रशासन से सघन चेकिंग अभियान चलाकर शहर की सीमाओं पर नकली और मिलावटी सामान की धरपकड़ की मांग की हैं।

धरपकड़ की मांग करने वालों में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुरन लाल साह, जिलाध्यक्ष कुंदन बिष्ट ,महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रज्ञान भारद्वाज ,अश्मित गुजराल, ऋषभ पाठक, पंकज फुलेरा ,नितेश थूवाल, कुंदन रावत, ललित जायसवाल, नुसरत सिद्दिकी, संजय वर्मा आदि रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles