उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

दिल्ली धमाके के बाद नैनीताल में सुरक्षा कड़ी — पुलिस के फ्लैग मार्च से गूंजीं सड़के, हर संदिग्ध पर पैनी नज़र

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – दिल्ली में हाल ही में हुए धमाके की गंभीर घटना के मद्देनज़र नैनीताल पुलिस पूरी तरह सतर्क मोड में आ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपदभर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए सघन चेकिंग, फ्लैग मार्च और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को लगातार चेकिंग अभियान चलाने, बॉर्डर बैरियरों पर संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बीडीएस टीमों द्वारा सभी संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की बारीकी से जांच की जा रही है।

हल्द्वानी में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में और एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल की मौजूदगी में पुलिस ने शहरभर में फ्लैग मार्च निकाला। वहीं, नैनीताल में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी नैनीताल अमित कुमार, रामनगर में सीओ सुमित पांडे तथा लालकुआं में सीओ दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस बल ने अपने-अपने क्षेत्रों में भव्य फ्लैग मार्च कर आमजन में सुरक्षा का संदेश दिया।

फ्लैग मार्च से पूर्व पुलिस बल को सतर्क रहने, पैनी नज़र बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की त्वरित सूचना देने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में जिलेभर में होटलों, ढाबों, फड़-फेरी वालों और किरायेदारों के सत्यापन अभियान को भी तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि असामाजिक या संदिग्ध तत्वों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि जिले की कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles