हल्द्वानी

हल्द्वानी में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर संगोष्ठी, समाज सुधार के विचारों को किया याद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा हल्द्वानी मण्डल द्वारा नगर अध्यक्ष अतुल जायसवाल के नेतृत्व में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर रामपुर रोड स्थित हिन्दू धर्मशाला में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक, नारी शिक्षा के अग्रदूत और सामाजिक समानता के प्रबल समर्थक थे। उनका संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित और पीड़ित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नन्हे कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि फुले के विचार आज भी समाज को समानता और न्याय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में जिला मंत्री प्रताप रैकवाल, जिलाध्यक्ष नन्हे कश्यप, नगर उपाध्यक्ष रविंद्र श्रोत्रिय, बीएलए मनीष पाल, जिला महामंत्री विनोद जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष लोकेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र जायसवाल, नवनियुक्त ओबीसी मोर्चा नगर महामंत्री प्रेम सिंह श्रीवास्तव, सुमित साहू, उपाध्यक्ष जीवन गोस्वामी, रामजीत पटेल, अशोक कश्यप, मंत्री दीपक राठौर, श्रीमती ऊषा रस्तोगी, विजय साहू, मीडिया संयोजक अजय वर्मा, सोशल मीडिया संयोजक विशाल राजपूत, कोषाध्यक्ष राजेश साहू, आईटी संयोजक सुजीत साहू, कार्यसमिति सदस्य अरविन्द जायसवाल, अजय गुप्ता, श्रीमती बीना साहू, कुनाल सिंह राजौरिया, शुभम मौर्या, अनुराग रस्तोगी, श्रीमती सीमा राठौर, बृजेश प्रजापति, सूर्यांश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles