उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

मुख्यमंत्री के पत्रकार हितैषी निर्णयों पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल ने जताया सम्मान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, नैनीताल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकारों के हित, सम्मान और कल्याण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए उनका हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया है।

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार कल्याण कोष की धनराशि में की गई वृद्धि पत्रकार समुदाय के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनशील सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व और दूरदर्शी दृष्टिकोण को दर्शाती है। यह निर्णय प्रदेश भर में कार्यरत श्रमजीवी पत्रकारों के लिए आर्थिक संबल और सुरक्षा प्रदान करने वाला साबित होगा।

इसके साथ ही तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता प्रदान किए जाने की संस्तुति को यूनियन ने एक ऐतिहासिक और स्वागतयोग्य कदम बताया। यूनियन का कहना है कि इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को पहचान, सम्मान और अधिकार मिलेंगे, जिससे स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को मजबूती मिलेगी।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, नैनीताल ने मुख्यमंत्री महोदय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी पत्रकार हितों से जुड़े ऐसे जनकल्याणकारी निर्णय लगातार लिए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर सर्वेन्दर बिष्ट (जिलाध्यक्ष), श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, नैनीताल सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles