उत्तराखण्डहल्द्वानी

Haldwani:-रोडवेज के पास तेज़ दुर्गंध,खंडहर में मिली लाश,फैली सनसनी – इस रूप में हुई मृतक की पहचान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – रोडवेज स्टेशन क्षेत्र से रविवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। स्टेशन के पास स्थित तहसील परिसर के खंडहर में सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रोडवेज स्टेशन क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैलने के बाद उन्हें किसी जानवर के मरने की आशंका हुई। जब आसपास तलाश की गई, तो तहसील परिसर के खंडहर में एक शव पड़ा मिला। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में मृतक की पहचान मनोज बेलवाल निवासी बेतालघाट के रूप में हुई, जो हल्द्वानी बेस अस्पताल में एम्बुलेंस ड्राइवर के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि पत्नी के निधन के बाद से ही मनोज मानसिक अवसाद में रहने लगे थे और शराब की लत भी लग गई थी। बीते दो साल से वह ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार मनोज की पत्नी का निधन करीब पांच साल पहले हो गया था। उनकी एक बेटी है, जो वर्तमान में अपने मामा के साथ रह रही है।

पुलिस के मुताबिक शव लगभग सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles