उत्तराखण्डउधम सिंह नगरक्राइम

Udham Singh Nagar:-पत्नी की हत्या कर फरार हुआ था पति, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

गदरपुर पुलिस की तेज़ कार्रवाई, हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद, आरोपी ने कबूला जुर्म

गदरपुर – उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी शादाब को पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों के तहत की गई त्वरित कार्रवाई में गदरपुर पुलिस ने आरोपी को काशीपुर रोड स्थित विश्राम गृह के पास से दबोच लिया। घटना 21 जून की शाम करीब 6:30 बजे की है, जब मीरापुर मीरगंज, रामपुर निवासी इस्तकार ने थाना गदरपुर में तहरीर दी कि उसकी बहन मुर्सलीन जहां को उसके पति शादाब, ससुर नवाब हुसैन, देवर नदीम और समद ने प्रताड़ित कर चाकू से हमला कर मार डाला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की और सुरागरसी, पतारसी व सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की।

22 जून को पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी शादाब को काशीपुर रोड पर बने विश्राम गृह के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है। पूछताछ में शादाब ने जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि वह नशे का आदी है और भोजन को लेकर हुए विवाद के चलते उसने पत्नी के पेट में चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी से आगे की पूछताछ और उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। SSP मणिकांत मिश्रा के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान में यह गिरफ्तारी पुलिस की मुस्तैदी और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की एक और मिसाल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles