उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-मैरिज हॉल में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एसी आउटर और ₹15,600 बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के शनि बाजार रोड स्थित हुसैनी बैंकट हॉल में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किए गए तीन एसी आउटर और ₹15,600 की नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को किदवई नगर निवासी मो. अमान ने बनभूलपुरा थाने में तहरीर देकर बताया था कि शनि बाजार रोड, रेलवे फाटक के पास स्थित हुसैनी बैंकट हॉल के दोनों गल्ले तोड़कर उनमें रखी करीब ₹80 हजार से ₹1 लाख की नकदी चोरी कर ली गई। इसके अलावा पीछे स्थित मैरिज हॉल से तीन एसी के आउटर भी चोरी किए गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना के खुलासे के लिए बनभूलपुरा पुलिस की टीम गठित की गई। पुलिस ने सुरागरसी और पतारसी के बाद 27 सितंबर को गोला बायपास रोड स्थित हिमालयन स्कूल के सामने पुलिया के नीचे से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और बरामदगी के दौरान उनके कब्जे से तीन इन्वर्टर एसी आउटर, ब्लू स्टार कंपनी के तथा ₹15,600 नकद बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मौ. तौफीक (25) निवासी इंद्रानगर, छोटी रोड, बनभूलपुरा और मौ. मुस्तफा (26) निवासी छोटी रोड, बनभूलपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, अपर उपनिरीक्षक पुष्कर आर्या, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल दिलशाद अहमद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles