उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव पर पुलिस की पैनी नजर, SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने मौके पर तैनात राजपत्रित अधिकारियों और पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

SSP ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव की आड़ में किसी भी बाहरी या आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को कॉलेज परिसर अथवा आसपास छात्रों को डराने-धमकाने, दबाव बनाने, विवाद उत्पन्न करने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की अनुमति न दी जाए। ऐसे तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत कॉलेज के प्रवेश द्वार, बैरियर, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी चेकिंग एवं फ्रिस्किंग के निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल पुलिस टीमें लगातार गश्त करेंगी, जबकि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की सतर्क निगाह रहेगी।

अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि कॉलेज के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए। जीरो जोन में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रखने के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद, हुड़दंग अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि छात्रसंघ निर्वाचन लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। इसकी आड़ में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़, छात्रों को धमकाने, बाहरी या अराजक तत्वों के हस्तक्षेप तथा हिंसा की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles