उत्तराखण्डकालढूंगीज़रा हटके

Kaladhungi:-सीजन को देखते हुए परिवहन विभाग के न होने पर स्थानीय पुलिस को करना पड़ता हैं दिक्कतों का सामना

ADVERTISEMENTS Ad

कालाढूंगी – सीजन को देखते हुए कालाढूंगी नैनीताल तिराहे पर पुलिस के कई जवान तैनात किये गए हैं यह सिलसिला पूरे सीजन भर यानी एक महीना चलने आदेश जारी किये गए हैं। बहरहाल यहां नैनीताल तिराहे पर परिवहन कर अधिकारी के न होने से लोकल पुलिस को चालान काटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं अगर परिवहन कर्मीयो का सहयोग मिल जाए तो पुलिस को इतना कष्ट नहीं झेलना पड़ेगा।

लेकिन एसएसपी मीणा द्वार कालाढूंगी पुलिस के कई कर्मी भी तैनात हैं परंतु नैनीताल तिराहे पर इनके बैठने की कोई व्यवस्था न होने से पूरे दिन इन अधिकारियों व कर्मियों को तपती धूप में कार्य करते देखा जा रहा है। प्रातः 10 बजे के बाद तो यहां छांव ढूंढने से भी नहीं मिलती है। जब यह कार्य पूरे एक महीने चलना है तो यहां पुलिस अधिकारी व कर्मियों के बैठने की व्यवस्था किया जाना जरुरी समझा जा रहा है।

पूर्व में दिए गए हाईकोर्ट के आदेश पर यहां से सिर्फ 35 सीटर से कम सीटर बसों को ही नैनीताल की और जाने दिया जाता हैं। नैनीताल को पूर्व से ही कई प्राइवेट बसे भी नैनीताल जाती हैं इसमें से कुछ बसें 35 सीटर से अधिक हैं जिनको भी आगे नहीं जाने दिए जाने से प्राइवेट बसों में सफर करने वाले परेशान दिखाई देने लगे हैं। देखा जाए तो 35 सीटर से अधिक सीटर वाली बसों को नैनीताल तिराहे पर रोका तो जा रहा है पर उनके खड़े होने की फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं की गयी है।

इधर बात करे तो वन चौकी में हो सकती है व्यवस्था जो नैनीताल तिराहे पर बड़ी बसों को रोकने के लिए तपती धूप में बैठने या खड़े होने के बजाये नैनीताल तिराहे से कुछ ही मीटर आगे नैनीताल मार्ग में ही कालाढूंगी रेंज कार्यालय तथा चौक पोस्ट भी है। एक महीने के लिए यह वैकल्पिक व्यवस्था वन चौकी में हो सकती है जहां बेरियर भी लगा है। जिससे विभागीय अधिकारी व कर्मी भयंकर धूप व गर्मी से बच सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles