उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

Dehradun:-खाई में समाई टेंट हाउस का सामान ले जा रही पिकअप, चालक की मौत, हेल्पर गंभीर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

देहरादून – दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकासनगर की ओर आ रहा वाहन हथियारी के पास खाई में गिर गया। दुर्घटना में कोतवाली क्षेत्र मदीना बस्ती निवासी वाहन चालक राशिद अली उर्फ राजू (35) की मौत हो गई और हेल्पर हुकुम घायल हो गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मृतक और घायल को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला। घायल को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय विकासनगर भिजवाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि वाहन एक टेंट हाउस का है। चालक और हेल्पर एक विवाह समारोह संपन्न होने के बाद टेंट और अन्य सामान लेकर वापस विकासनगर आ रहे थे, इस दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles