उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Dehradun:-उत्तराखंड पुलिस में उप निरीक्षकों के प्रमोशन,नीरज भाकुनी समेत 57 बने इंस्पेक्टर

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून – उत्तराखण्ड पुलिस विभाग द्वारा चयन वर्ष 2024-2025 के अन्तर्गत निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ करते हुए महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। उत्तराखण्ड पुलिस उपनिरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना) सेवा नियमावली, 2018 एवं संशोधित नियमावली 2024 के अन्तर्गत विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस प्रक्रिया के अन्तर्गत उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर कार्यरत अधिकारियों को निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

यह पदोन्नति उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के समसंख्यक कार्यालय ज्ञापांक दिनांक 28 मई 2025 के अनुसार गठित विभागीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर की गई है। विभागीय चयन समिति द्वारा चयन वर्ष के रिक्त पदों की समीक्षा की गई तथा निर्धारित मानदण्डों के अन्तर्गत पात्र उपनिरीक्षकों के कार्य व्यवहार, वरिष्ठता, सेवा अभिलेख, वार्षिक गोपनीय आख्या एवं विभागीय परीक्षा में प्रदर्शन का विधिवत परीक्षण किया गया। तत्पश्चात समिति द्वारा अनुशंसा सूची तैयार कर पुलिस मुख्यालय को प्रस्तुत की गई, जिसे मान्यता प्रदान की गई तथा निम्नलिखित उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) को पदोन्नत कर निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर नियुक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles