उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

Rudrapur:-महिला सशक्तिकरण के समर्थन में मानव श्रृंखला, जन-जन तक अभियान पहुंचाने का आह्वान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

रुद्रपुर – नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत डिग्री कॉलेज रुद्रपुर में बुधवार को हस्ताक्षर अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने किया।

अभियान में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हस्ताक्षर कर महिला सशक्तिकरण के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर समाज में महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा ने कहा कि देश और प्रदेश की प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह अभियान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।

वहीं, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को सुनिश्चित करने का मजबूत संकल्प है। उन्होंने सभी से इस अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा धीरेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नवजोत सिंह, रचित सिंह, रोहित भट्ट, आदेश भारद्वाज, मनीष गोस्वामी, अशोक नेगी, मयंक माटा, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत में कार्यकर्ताओं ने अभियान के महत्व से लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles