उत्तराखण्डक्राइमनैनीताल

Nainital:-पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की नौ मोटरसाइकिलें भी बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर मल्लीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। बता दें कोतवाली मल्लीताल क्षेत्र में दर्ज चार अलग-अलग वाहन चोरी के मामलों का सफल खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता हसील की है,गिरफ्तार हुए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की नौ मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। बरामद बाइकों की अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने क्राइम ब्रांच, यातायात और स्थानीय पुलिस के समन्वय से यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मल्लीताल क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दो संदिग्ध युवकों की पहचान की। मुखबिर की सूचना पर दोनों को मंगोली क्षेत्र से चोरी की अपाचे बाइक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने नैनीताल, हल्द्वानी, बाजपुर और रामनगर से बाइकें चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर नलनी के पास जंगल से आठ अन्य बाइकें बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक सिंह बिष्ट (निवासी घुग्धु खाम, नैनीताल) और आकाश (निवासी खुशालपुर, बाजपुर, ऊधमसिंह नगर) के रूप में हुई है। इनके खिलाफ कोई गंभीर आपराधिक इतिहास नहीं मिला है, लेकिन पुलिस अन्य लिंक भी खंगाल रही है। बरामद बाइकों में स्पलेंडर, अपाचे और रॉयल एनफील्ड जैसे ब्रांड शामिल हैं, जिनकी चोरी की रिपोर्ट मल्लीताल, हल्द्वानी, रामनगर और बाजपुर थानों में पहले भी दर्ज थी। इस अहम सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 2500 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles