उत्तराखण्ड

Nainital:- जल संस्थान में क्लोरीन गैस रिसाव की घटना  पुलिस, फायर, SDRF, NDRF फोर्स के साथ मौके पर,राहत बचाव कार्य पूर्ण

ADVERTISEMENTS Ad

रिपोर्टर – आरिश सिद्दीकी

नैनीताल:- जल संस्थान में क्लोरीन गैस रिसाव की घटना पर पुलिस, फायर, SDRF, NDRF फोर्स के साथ मौके पर राहत बचाव कार्य पूर्ण नैनीताल जल संस्थान सूखाताल में आज सायं क्लोरीन गैस के रिसाव की घटना की सूचना प्राप्त हुई है।

इस गम्भीर स्थिति से निपटने हेतु प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। हरबंस सिंह एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल,सुमित पांडेय सीओ भवाली, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हरपाल सिंह, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग तथा प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा के दृष्टिगत, आस-पास के 25-30 सभी घरों को तुरंत खाली करवा दिये गए। बचाव टीमों द्वारा की गई अथक मेहनत से स्थिति को नियंत्रण में लाकर

राहत बचाव का कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं। क्लोरीन गैस का रिसाव बन्द कराया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles