उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-कांग्रेस ने हनुमान चालीसा के साथ किया कांग्रेस के प्रत्याशी ललित जोशी के कार्यालय का उद्घाटन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – हल्द्वानी में कांग्रेस के प्रत्याशी ललित जोशी का आज यानि शनिवार को कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर ललित जोशी ने पर हनुमान चालीसा का पाठ कराया। वहीं ललित जोशी ने कहा कि आज जिस प्रकार से लगातार मुझे लोगों का इसमें और प्यार मिल रहा है। यह कांग्रेस की जीत है आज कांग्रेस का एक-एक सदस्य दलित जोशी को चुनाव जीताने में लगा हुआ है वही ललित जोशी ने कहा कि प्रत्येक वार्डों में जाकर मेरे द्वारा लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाएगा क्योंकि जब रावण का अंत किया गया था हनुमान जी का अहम योगदान था इसलिए अब प्रत्येक जगह जाकर हनुमान चालीसा का पाठ जरूरी करना होगा वही शोएब अहमद के नामांकन वापस लेने को कहा कि सबका अपना विवेक अपना मन होता है । कोई भी प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकता है कांग्रेस हो या बीजेपी या समाजवादी पार्टी प्रत्येक व्यक्ति का अपना मन अपना विवेक होता है शोएब अहमद ने अपना नाम अपने मन से वापस लिया है उसमें कांग्रेस का कोई भी हाथ या कोई भी एजेंडा नहीं था। हल्द्वानी कार्यालय में आज हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles