उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-काठगोदाम नहर हादसा: रेस्क्यू अभियान के बाद नहर में गिरे युवक का शव मुखानी से बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
  • हल्द्वानी/काठगोदाम_नहर में गिरे युवक का शव बरामद,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हल्द्वानी – काठगोदाम क्षेत्र के काॅलटैक्स के पास नहर में गिरे युवक का शव आखिरकार बुधवार को मुखानी क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात युवक अचानक नहर में गिरकर बह गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

बुधवार सुबह एक बार फिर से अभियान शुरू किया गया और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव मुखानी की नहर से बरामद हुआ। मल्ला काठगोदाम चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान रवि कुमार उर्फ मोनू (30) पुत्र स्व. राजपाल निवासी कांठ, मुरादाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह इंद्रानगर काठगोदाम में अपनी बहन मंजू लता के साथ रहता था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

घटना के बाद नहर के पानी का बहाव रोकने और सुरक्षा की दृष्टि से गौला बैराज को अस्थायी रूप से बंद कराया गया था। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles