उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

Nainital:- उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार और मोहम्मद यूनुस बने निरीक्षक, SSP नैनीताल ने कंधों पर सजाए स्टार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल। जनपद नैनीताल पुलिस परिवार में बुधवार को खुशी का माहौल देखने को मिला। पुलिस लाइन नैनीताल में आयोजित गरिमामयी पीपिंग सेरेमनी के दौरान उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार एवं मोहम्मद यूनुस को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किए जाने पर सम्मानित किया गया।

समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दोनों पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार अलंकृत कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसएसपी ने दोनों अधिकारियों की लंबी, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवा की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वे निरीक्षक पद पर भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

पदोन्नति प्राप्त करने वाले दोनों अधिकारियों ने पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देते हुए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर नैनीताल पुलिस परिवार में उत्साह का माहौल रहा और अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पीपिंग सेरेमनी के दौरान एसपी संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। समस्त नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से दोनों नवनियुक्त निरीक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles