उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-अलग-अलग कार्यवाहियों में सट्टा खाईबाड़ी करते दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सट्टा सामग्री बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अवैध जुआ एवं सट्टे के संचालन पर प्रभावी रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

बीती सायं बनभूलपुरा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर अवैध सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पहली कार्रवाई में अभियुक्त शोहेल अख्तर पुत्र मो. जलीस अहमद, उम्र 40 वर्ष, निवासी लाइन नंबर-17, कोतवाली बनभूलपुरा को सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता तथा नकद 1670 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 26/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम:

कांस्टेबल हेम चन्द्र डालाकोटी

कांस्टेबल मो. यासीन

दूसरी कार्यवाही में गिरफ्तार अभियुक्त

दूसरी कार्रवाई में अभियुक्त अखलाक हुसैन पुत्र अल्ताफ हुसैन, उम्र 36 वर्ष, निवासी आजाद नगर, लाल मस्जिद के पास, बनभूलपुरा को सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता तथा नकद 1240 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। इस मामले में थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 27/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम:

कांस्टेबल नरेंद्र गिरी

कांस्टेबल शिवम कुमार

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles