उत्तराखण्ड

UTTRAKHAND:(UBSE):- तो इस दिन जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, इस वेबसाइट से चलेगा पता…. पड़े पूरी खबर…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

News desk:- इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं, और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2 लाख से ज्यादा विद्यार्थीयों ने दी है. सभी विद्यार्थी इस वर्ष के बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री पर इंतजार कर रहे थे. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) का परीक्षाफल 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का परीक्षाफल भी जारी किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड के सभागार में परीक्षाफल समिति की सुबह 10 बजे बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने की।

कैसे चेक करें 10वीं 12वीं रिजल्ट?

उत्तराखंड बोर्ड मैट्रिक इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 जारी होते ही निम्नलिखित स्टेप्स के जरिए चेक किया जा सकते हैं-

1- रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं.

2- होमपेज पर आपको हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक नजर आ जाएंगे. आप जिस भी कक्षा (हाईस्कूल या इंटरमीडिएट) का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, उस लिंक पर क्लिक करें.

3- अब अपना रोल नंबर एंटर करके सबमिट पर क्लिक करें.

4- इतना करते ही उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगी.

5- उसमें दर्ज डिटेल्स को अच्छी तरह से चेक करके मार्कशीट डाउनलोड कर लें. आप चाहें तो उसका एक प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.

ADVERTISEMENTS Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles