उत्तराखण्डज़रा हटकेहरिद्वार

Haridwar:-यह बनी अनबन की वजह, लिव-इन पार्टनर का बेरहमी से कत्ल, 11 साल पहले पति और दो बच्चों को छोड़ आई थी महिला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Haridwar :- 11 साल पहले पिंकी जिस मुकेश के लिए अपने दो बच्चे और पति को छोड़कर आई थी, उसी ने किसी और से संबंध होने के शक में उसकी जान ले ली। पहले पति से दो बच्चे होने के बावजूद उसने कुछ साल पहले उसे छोड़ दिया था। दोनों बच्चे पिता के पास ही रहते हैं।

इसके बाद पिंकी आरोपी मुकेश पुजारी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थीं। वैसे तो 11 साल से सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन किसी अन्य युवक से बातचीत करना मुकेश का नागवार गुजरने लगा। सोशल मीडिया पर भी उसकी ज्यादा सक्रियता और रील बनाना उसे पसंद नहीं था। यहीं से शक और विवाद बढ़ता चला गया और पिंकी की हत्या पर आकर सब खत्म हो गया।

मुकेश ने खुलवाया था ब्यूटी पाॅर्लर

मुकेश पुजारी की पत्नी और दो जवान बेटे हैं। उसका परिवार मेला अस्पताल के पीछे बने सरकारी आवास में रहता है। मुकेश जिला अस्पताल में एंबुलेंस चलाने के साथ ही कई अफसरों के वाहन भी चलाता था। वह 11 साल से पिंकी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में था। अपने परिवार के साथ भी रहता था। पिंकी भभूतावाला बाग में मकान लेकर रह रही थी और कुछ ही दूरी पर मुकेश ने उसे ब्यूटी पाॅर्लर खुलवाया हुआ था।

पिंकी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती थी। वह आए दिन रील बनाकर पोस्ट करती थी। लोगों का कहना है कि मुकेश को यह पसंद नहीं था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से मुकेश को शक था कि पिंकी किसी और युवक से भी संपर्क में है।

कहासुनी हुई और बात बढ़ने लगी

घटना वाली रात करीब एक बजे मुकेश ने पिंकी को फोन कर बाहर बुलाया। दोनों के बीच कहासुनी हुई और बात बढ़ने लगी। पिंकी और मुकेश के बीच पिछले कुछ समय से संबंधों में खटास आ गई थी। सोशल मीडिया पर पिंकी की सक्रियता, दोस्तों से मेलजोल मुकेश को अखरता था। यही नाराजगी आखिरकार खून में बदल गई।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles