उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी में दसवीं के छात्र छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, किया नाम रोशन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – प्राइवेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी के हाईस्कूल (दसवीं) के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत सफलता के साथ बेहद शानदार रहा, जिसमें कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विद्यालय की छात्रा संस्कृति अधिकारी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आशिष तिवारी (97.6%), गायत्री तिवारी (96.8%), शौर्या मेहरा (96.4%), श्याना सैफी (96.2%) और करन रुवाली (95.8%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इसके अलावा अलायजा (95.6%), दिव्यांशी मेहरा (95.2%), स्नेहा कठायत (95.2%), समन हुड्डा अंसारी (95%) और रिषभ थापा (94.6%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। अन्य मेधावी छात्रों में भीनी शर्मा (93%), आरुशमान अंसारी (92%), पियुष (92%), किशन सिंह (91.8%), कनिष्का (91.2%), सृष्टि राना (91.2%), अक्षित कुमार आर्या (90%) और मीनाक्षी (90%) शामिल रहे।

विद्यालय की संस्थापिका निरुपमा भट्ट तलवार, प्रबंधक तिलक राज तलवार, प्रधानाचार्या मीना सती एवं उप प्रधानाचार्य एच.एस. बब्बर सहित समस्त शिक्षकगणों ने छात्रों एवं उनके अभिभावकों को इस सफलता पर बधाई दी। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles