उत्तराखण्डज़रा हटकेपंतनगर

Pantnagar:-17 वें कृषि विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन के कार्यक्रम में सीएम धामी ने लिया हिस्सा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

पंतनगर – 17 वें कृषि विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन के कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने तमाम संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्विद्यालय द्वारा तैयार किए गए मड़ुआ की लस्सी और बर्फी का लुफ़्त उठाया। जिसके बाद उन्होंने दूसरे दिन के सम्मेलन का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिकों, शोधार्थियों, छात्रों, किसानों को संबोधित करते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार किसानों के उत्थान को लेकर गंभीर है। आज इस मंच में देश विदेश के वैज्ञानिक, शोधार्थी, छात्र और किसान एक मंच पर किसानों को इस आयोजन से बहुत सीखने को मिलेगा। केंद्र और राज्य के बजट में किसानों का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र के बजट को देखते हुए हमारी सरकार ने भी गरीब, बेरोजगार, किसानों को ध्यान में रखते हुए बजट बनाया है। किसानों के लिए हमारी सरकार बिना ब्याज के तीन लाख का ऋण दे रही है। कृषि यंत्रों और एप्पल मिशन के अंतर्गत बगीचा बनाने वाले किसानों को 80 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चाय बागान धौला देवी, मुनस्यारी, बेतालघाट के चाय बागानों को जैविक चाय बागानों में तब्दील कर रहे है। उन्होंने की सरकार संगंध खेती को बढ़ावा देने के लिए 6 अरोमा वेली का निर्माण कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles