राष्ट्रीय

News desk:-जयमाला की रस्म पूरी होने के तुरंद बाद जब दुल्हन की पड़ी दूल्हे पर नज़र – बोली मुझे नही करनी शादी पढ़े इसकी वजह_

सुनकर हो गए सब दंग

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तर प्रदेश – यूपी के महोबा जिले में दुल्हन ने दिव्यांग दूल्हा देख शादी से इनकार कर दिया। दूल्हा बिन दुल्हन बरात लेकर लौट गया।महोबा जिले में कस्बा कबरई के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में फेरों के दौरान दुल्हन ने दिव्यांग दूल्हा देख शादी से इनकार कर दिया। कई दौर में पंचायत हुई लेकिन देर शाम तक कोई नतीजा नहीं निकल सका। थाने में हुए समझौते में तय हुआ कि कार्यक्रम में आए खर्च को वर पक्ष अदा करेगा। वहीं, वधू पक्ष चढ़ाव में दिए गए सोने-चांदी के आभूषण लौटाएगा। इसके बाद देर शाम दूल्हा बिन दुल्हन बरात लेकर लौट गया।जनपद हमीरपुर के टिकरौली गांव निवासी वीरपाल सिंह के बेटे अनुभव सिंह की शादी एक साल पहले सुभाषनगर कबरई निवासी नेहा के साथ तय हुई थी। रविवार की रात धूमधाम के साथ बरात कबरई के एक गेस्ट हाउस पहुंची। जयमाला और चढ़ाव की रस्में पूरी होने के बाद फेरों का समय आया। जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे को एक पैर से डगमगाते हुए चलते देखा तो शादी से इनकार कर दिया।

मान-मनौवल के बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। तब दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। सोमवार को पूरे दिन पंचायत बाद शाम को समझौता हुआ। लड़के के पिता का कहना था कि एक साल पहले बेटे का एक एक्सीडेंट हुआ था। पैर में राड पड़ी होने से चलने में हल्की दिक्कत होती है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles