उत्तराखण्डक्राइम

पुलिस ने 24 घंटे में किया बुलेट चोरी का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

चोरगलिया – थाना चोरगलिया में कमलेश सुनाल द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें बताया गया कि दिनांक 16.05.2025 को लगभग 4.30 बजे उनकी दुकान के बाहर रामबाग चौराहे से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK04-AK-4170 चोरी कर ली गई।

उक्त घटना के संबंध में थाना चोरगलिया में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

चोरी की घटना के शीघ्र खुलासे एवं मोटरसाइकिल की बरामदगी हेतु श्री राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह व पुलिस टीम द्वारा तत्परता से की गई कार्यवाही के आधार पर अभियुक्त तुसार कुमार को चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त तुसार कुमार पुत्र स्व. काजल उर्फ कमल निवासी मियांपुर, पोस्ट राजापुरबैनी, थाना मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश का रहने वाला हैं।

उससे चोरी की एक बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK04-AK-4170 बरामद हो गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles