उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

Nainital:- गुमशुदगी का सनसनीखेज खुलासा: युवक की हत्या कर शव खाई में फेंका, दो और आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल – डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में थाना तल्लीताल पुलिस ने गुमशुदगी के एक मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए युवक की हत्या कर शव खाई में फेंकने के मामले में दो अन्य नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। अब इस मामले में नामजद तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 अप्रैल 2026 को भावेश पाण्डे पुत्र बी०पी० पाण्डे, जनरल मैनेजर, शौर्य रिसोर्ट भुजियाघाट, तल्लीताल द्वारा थाना तल्लीताल में लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया कि रिसॉर्ट में कार्यरत कर्मचारी दिनेश चन्द्र उपाध्याय पुत्र देवी दत्त उपाध्याय, निवासी ग्राम दुभना देवलीखेत, थाना रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा, 22 अप्रैल को एक दिन की छुट्टी लेकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों से संपर्क करने पर यह भी पता चला कि वह अपने घर तक नहीं पहुंचा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना तल्लीताल में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को कई संदिग्ध तथ्य और साक्ष्य मिले, जिसके बाद मामले में हत्या की आशंका गहराती चली गई। इसी क्रम में 27 अप्रैल 2026 को बाला दत्त उपाध्याय की तहरीर पर थाना तल्लीताल में तीन व्यक्तियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का अभियोग दर्ज किया गया।

जांच के दौरान मनोज नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहले नामजद आरोपी कमल सिंह बिष्ट पुत्र गोधन सिंह बिष्ट निवासी सौड़, मल्लीताल, नैनीताल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद लगातार की गई विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 10 मई 2026 को मामले में नामजद अन्य दो अभियुक्तों — रोहित सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट तथा रोहित सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय ललित सिंह बिष्ट, निवासी सौड़, मल्लीताल, नैनीताल — को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले के खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों और अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles