एसएसपी नैनीताल ने सराहा उत्कृष्ट कार्यकाल,नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं


नैनीताल/हल्द्वानी – एसपी/क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पदोन्नति उपरांत एसपी विजिलेंस/सीबीसीआईडी हल्द्वानी के पद पर स्थानांतरण होने पर नैनीताल पुलिस द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
विदाई समारोह के दौरान एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने उनके कार्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और बेहतर कार्यकुशलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि दीपशिखा अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया। एसएसपी ने नवीन तैनाती एवं अग्रिम दायित्वों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2024 से दीपशिखा अग्रवाल जनपद नैनीताल में क्षेत्राधिकारी लालकुआं एवं क्षेत्राधिकारी भवाली के पद पर तैनात रहीं। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया।
विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे,
सीएफओ गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिसूचना मीना पांडे, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा सहित प्रधान लिपिक, वाचक, आंकिक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





