उत्तराखण्डज़रा हटके

Nainital:-राजस्व कर्मचारियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार, कलक्ट्रेट में दिया धरना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – दो सूत्रीय मांगों को लेकर नैथा।ताल जिले की पर्वतीय तहसीलों में कानूनगो, पटवारी और राजस्व अनुसेवकों ने मंगलवार को पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह आंदोलन पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं राजस्व अनुसेवक संघ के प्रांतीय आह्वान पर आयोजित किया गया।

संघ की प्रमुख मांगों में पहला मुद्दा यह है कि जिन राजस्व गांवों में नियमित पुलिस व्यवस्था लागू की गई है, उन्हें 25 मई 2025 तक रेगुलर पुलिस को सौंपा जाना था

लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इन गांवों को तत्काल रेगुलर पुलिस के अधीन लाया जाए।

दूसरी मांग में संघ ने आरोप लगाया कि अंश निर्धारण के मामलों में उच्च अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है और इसके चलते कई कर्मचारियों के वेतन रोके जा रहे हैं, जो अन्यायपूर्ण है और संगठन में भारी रोष का कारण बन रहा है।

धरने में संघ के अध्यक्ष शिव सिंह चौहान, सचिव राकेश कठैत, संरक्षक भुवन जोशी, कोषाध्यक्ष विनोद परगाई, हितराम ममगई, जगदीश चंद्र, प्रकाश सैनी, अमित साह, सुरेश सनवाल, हेम जोशी, राजेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारी शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles