उत्तराखण्ड

Uttrakhand:- वनाग्नि को लेकर सीएम धामी ने की बैठक जल्द पाया जाएगा आग पर काबू.. कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द.. पड़े पूरी खबर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी :- सीएम पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही सीएम धामी ने जल संस्थान के अधिकारियों के साथ भी बैठक की उन्होंने पेयजल किल्लत सही करने के निर्देश दिए, आपको बता की सूबे के मुख्या आज हल्द्वानी दौरे पर है उन्होंने

एफटीआई सभागार में बैठक की बैठक में कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही वीसी के माध्यम से कुमाऊं मंडल के सभी अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा कि जल्द से जल्द किसी भी कीमत पर जंगलों में लगी आग पर काबू किया जाए, साथ ही फायर सीजन तक वन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी सीएम ने रद्द करने के निर्देश दिए ।मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें इसके अलावा जंगलों में आग बुझाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। और बहुत जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles