उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज़, बिजली-ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

देहरादून – उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के अनुसार 28 अप्रैल को राज्य के कई पर्वतीय जिलों में मौसम खराब रहने की प्रबल संभावना है। विभाग ने नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने,

ओलावृष्टि, तेज बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

वहीं 29 अप्रैल को भी मौसम के तेवर तीखे बने रहने की संभावना है। इस दिन नैनीताल, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा 28 से 30 अप्रैल तक राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि, तेज बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक सावधानियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के तहत नामित सभी अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles