उत्तराखण्डदुर्घटनाहल्द्वानी

नैनीताल में दर्दनाक हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, हल्द्वानी के युवक की मौत, दो गंभीर घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में पर्यटकों की थार जीप गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में हल्द्वानी निवासी राहुल की मौत हो गई, जबकि राजस्थान के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, नैनीताल के समीप पाइंस क्षेत्र में थार जीप (नंबर RJ60CG4574) अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल तीन लोग सवार थे, जो कैंची धाम आश्रम से नैनीताल होते हुए दिल्ली की ओर जा रहे थे।

हादसे में हल्द्वानी निवासी 21 वर्षीय राहुल की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई, जबकि 20 वर्षीय युवराज सिंह और 24 वर्षीय अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का समय लगभग दोपहर एक बजे बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक कैंची धाम और गोल्ज्यू देवता के दर्शन के बाद नैनीताल पहुंचे थे। मृतक राहुल एग्रीकल्चर का छठे सेमेस्टर का छात्र बताया जा रहा है। वहीं अरविंद ने बताया कि वे जोधपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने जयपुर से थार किराए पर ली थी। पुलिस के अनुसार वाहन लगभग 80 फीट गहरी खाई में गिरा, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Related Articles