उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-पत्रकार दीपक अधिकारी पर हमले से हलचल — SSP नैनीताल ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश – पढ़े बड़ी ख़बर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी — पत्रकार पर हमले की घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। सोमवार, 11 नवंबर 2025 को JJN न्यूज़ के रिपोर्टर दीपक अधिकारी पर ऊंचापुल क्षेत्र में रिपोर्टिंग के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले में पत्रकार दीपक अधिकारी घायल हो गए, जिनका उपचार कृष्णा हॉस्पिटल, हल्द्वानी में चल रहा है।

घटना के संबंध में पीड़ित पत्रकार दीपक चंद्र अधिकारी की तहरीर पर थाना मुखानी पुलिस ने अजीत चौहान और अनिल चौहान नामक दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की नीयत से हमला करने के गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी 07 नवंबर 2025 को एक अन्य पत्रकार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की घटना सामने आई थी।

इस बीच, SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने इस घटना को “अत्यंत निंदनीय और अक्षम्य” करार देते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके आदेश पर SP सिटी मनोज कुमार कत्याल की निगरानी में पुलिस टीम गठित की गई, जिसने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच प्रगति पर है, और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश 

“कानून को अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles